फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   display of villagers

वोट पड़े 537, मतपेटी से निकले 548

Mon, 14 Dec 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 14 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बहोरिकापुर ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में गुस्सा है। सोमवार दोपहर गांव के 150 से अधिक लोग कलेक्ट्रेट आ धमके।
विज्ञापन


सभी ने चुनाव व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए मतदान और मतगणना में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मतदान के दिन सिर्फ 537 मत पड़े थे लेकिन मतपेटिका से 548 वोट मिल गए। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बहोरिकापुर का चुनाव फिर कराए जाने की आवाज उठाई है।

महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत सोहबतिया के ग्राम बहोरिकापुर के ग्रामीण सोमवार दोपहर में गांव निवासी तीरथराम और शिवपूजन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धरनास्थल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि मतदान के दिन मनमाना रवैया अख्तियार किया गया। एक प्रत्याशी विशेष को लाभ पहुंचाया गया। इसके बाद मतगणना में भी जमकर धांधली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में मतदान के दिन 537 मतदाताओं ने मतदान किया था लेकिन मतपेटिका खुलने पर गिनती शुरू हुई तो 548 वोट निकले।

ग्रामीणों का कहना है कि मतगणना के दौरान विरोध करने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। वही प्रत्याशी जीता जो चुनाव के पूर्व वोट न देने पर भी जीतने का चैलेंज कर रहा था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई।

प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का मतदान पुन: कराने की आवाज भी उठाई। मतदान न कराने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।


प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मीनरायन, कमलेश, वीरेंद्र, राजितराम, कन्हैयालाल, जगदीश, मुन्नीलाल, शर्मादेवी, मायावती, राजू मौर्य, विनोद, मिश्रीलाल, कुर्बान अली समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed