{"_id":"d9e98c1ddbc626cbcf1080d91600051f","slug":"display-of-pharmacist-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने दो घंटे कम किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने दो घंटे कम किया काम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को जिला अस्पताल सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता डॉ एसएस सिंह ने की।
इस मौके पर 21 जुलाई तक दो घंटे काम से विरत रहने का निर्णय लेते हुए दवा काउंटर पर दो घंटे फार्मासिस्ट नहीं बैठे। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई।
वहीं, सीएचसी व पीएचसी पर भी फार्मासिस्टों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को दिक्कतें हुईं।
संघ प्रवक्ता जीसी सोनकर ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। अब 21 जुलाई तक जिले के सभी फार्मासिस्ट दो घंटे काम कम करेंगे। इसके बाद निदेशालय का घेेराव व आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला अस्पताल, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टीबी अस्पताल, पुलिस अस्पताल, कुष्ठ अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य से विरत रहे।
बैठक में रवि प्रकाश त्रिपाठी, कैलाश चंद्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ आरसी श्रीवास्तव, डॉ फारुख अहमद, ओम प्रकाश, प्रभा अग्रवाल, डॉ मोहम्मद आलम, डॉ एएम सिद्दीकी आदि मौजूद थे।