{"_id":"e4996e9f9a39a354ae681d312e58d4cb","slug":"display-of-board-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र 45 किमी. दूर होने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र 45 किमी. दूर होने पर भड़के छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी से कहीं ज्यादा दूर होने पर मंगलवार दोपहर रुपईडीहा रामजानकी इंटर कॉलेज और रमेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए।
सभी ने 20 से 45 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने नानपारा-नेपालगंज मार्ग जामकर डीआईओएस का पुतला फूंका।
इसके कारण डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। छात्रों ने परीक्षा केंद्र न बदलने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस समय विद्यालयों में प्रवेश पत्र का वितरण चल रहा है।
मंगलवार सुबह रुपईडीहा के रामजानकी इंटर कॉलेज और रमेशचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र लेने पहुंचे लेकिन प्रवेश पत्र मिला तो सन्न रह गए।
छात्राओं का सेंटर 20 किलोमीटर दूर भगवानदीन वैद्य बालिका इंटर कॉलेज नानपारा को बनाया गया है, जबकि छात्रों का सेंटर 45 किलोमीटर दूर सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया है। इतनी दूर सेंटर देख भड़क उठे।
छात्रों ने रामजानकी इंटर कॉलेज के सामने नानपारा-नेपालगंज मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सभी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मनमाना रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की फिर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का पुतला फूंका।
छात्र सड़क पर ही बैठ गए, जिसके चलते नेपालगंज की ओर जाने वालेे वाहनों की कतारें लग गईं। प्रदर्शन और जाम की सूचना पाकर रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची।
छात्रों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन छात्र परीक्षा केंद्र बदलने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन उग्र होते देख मोतीपुर और नवाबगंज की पुलिस भी बुलाई गई।
उपजिलाधिकारी नानपारा अमिताभ यादव और सीओ भरत यादव भी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
इस पर छात्र किसी तरह शांत हुए। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक नानपारा-नेपालगंज मार्ग पर ट्रैफिक जाम रहा। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
ये स्टूडेंट्स होंगे परेशान
रामजानकी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 400, इंटरमीडिएट के 550 तथा हाईस्कूल और इंटर के व्यक्तिगत 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी छात्रों को मनमाने सेंटर निर्धारण के चलते परीक्षा में दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।
छात्र बोले, कमरा ढूंढें या पढ़ाई करें
रामजानकी इंटर कॉलेज के छात्र राजकुमार का कहना है कि रिसिया कस्बे में किराये पर कमरा कहां ढूंढेंगे और पढ़ाई कब करेंगे। वहीं, विवेक कुमार और मुन्ना भी मनमाने केंद्र निर्धारण से परेशान हैं। इन छात्रों का कहना है कि भगवान भरोसे ही परीक्षा होगी।
मानक को किया गया नजरंदाज
रामजानकी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में मानकों की अनदेखी की गई है। मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं का सेंटर तीन से पांच किलोमीटर की दूरी में होना चाहिए लेकिन इसका भी ख्याल नहीं रखा गया है।