{"_id":"64b04378958230c0b1090034","slug":"dilapidated-roads-will-shine-with-15-crore-bahraich-news-c-98-1-slko1013-266-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डेढ़ करोड़ से चमकेंगे जर्जर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डेढ़ करोड़ से चमकेंगे जर्जर मार्ग
Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
नानपारा। नगर पालिका परिषद नानपारा के विभिन्न वार्डों के क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग व जर्जर मार्गों के निर्माण जल्द ही होगा। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़ रुपए की कार्य योजना बोर्ड से पास कर शासन को भेजी गई है। जल्द ही पैसे और अवमुक्त होकर कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि बोर्ड बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत स्थापना सुविधाओं के विकास हेतु डेढ़ करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नगर की इंटरलॉकिंग तथा जर्जर मार्गों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत कराकर नगरपालिका के अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता से एक करोड़ 56 लाख रुपए का अनुमानित कार्य तैयार कराया गया था।
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के 7 वार्ड कि मार्ग काफी जर्जर अवस्था में थे। नगर के वार्ड संख्या 10, 12, 13, 14, 20,व 21 में प्राथमिकता के आधार पर इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, पैसा अवमुक्त होते ही काम कराया जाएगा।