{"_id":"69cd70f1d9a80976ee05b9cc","slug":"diagnostic-centre-and-a-nursing-home-sealed-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146785-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डायग्नोस्टिक सेंटर और एक नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डायग्नोस्टिक सेंटर और एक नर्सिंग होम सील
Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर में नर्सिंगहोम सील कराते नोडल अधिकारी। - स्रोत : विभाग
शिवपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शिवपुर ब्लॉक में संचालित निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। टीम को देखकर बंद कर भागे संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग वर्मा बुधवार को दोपहर में रामपुर धोबियाहार पहुंचे। जांच के दौरान काव्या डायग्नोस्टिक सेंटर, रामपुर धोबियाहार मानकों के अनुरूप संचालित न पाए जाने पर सील कर दिया गया।
वहीं, निरीक्षण के समय लखनऊ पॉली क्लीनिक और एक अन्य बोर्ड विहीन क्लीनिक के संचालक ताला बंद कर मौके से भाग गए, जिस पर उनके बंद शटर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
एसीएमओ ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर रुपईडीहा रोड स्थित दुर्गापुर में संचालित अनाया नर्सिंग होम को बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर सील कर दिया गया।