फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Devotees worshiped mother Chandraghanta

श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना

Mon, 19 Oct 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped mother Chandraghanta
बहराइच के मोहल्ला गुदड़ी में रविवार को नवरात्र पर मां दुर्गा की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां चंद्रघंटा के जयकारों से पंडाल व मंदिर गुंजायमान हो उठे। घंटों की ध्वनि और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ शनिवार से हुआ है। तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार शुरू हुई तो देर शाम तक चलती रही। शहर के संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, बेरिया मंदिर में श्रद्धाुलओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-शांति की कामना की। दुर्गा पूजा के लिए स्थापित पंडालों में भी सुबह-शाम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन-अर्चन कराया जा रहा है। शहर के डाकघर, नगर पालिका के पास स्थित मंदिर, छोटी बाजार समेत अन्य जगहों पर पंडाल में स्थापित की गई मां दुर्गा की पूजा और आरती में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। शहर के लोहिया चौराहे पर दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी का प्रकटीकरण हुआ। इसके अलावा रिसिया, कैसरगंज, जरवलरोड, पयागपुर, विशेश्वरगंज, मिहीपुरवा, नानपारा, मटेरा, रूपईडीहा समेत अन्य जगहों पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed