फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   devotees worshiped goddess durga

नमो नमो दुर्गे सुखकरनी, नमो नमो अंबे दुखहरनी

Mon, 19 Oct 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 19 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नवरात्र पर सोमवार को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के षष्ठ्म स्वरूप मां कात्यायानी की पूजा-अर्चना विधिविधान से हुई। सुबह से देर रात तक आस्था का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन


 शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पंडालों में मां दुर्गा की आरती में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मां की कृपा पाने के लिए जगह-जगह रात्रि जागरण और जप भी हुआ।
विज्ञापन


मां कात्यायनी को अजन्मा माना गया है। ऐसी मान्यता है किनवरात्र की षष्ठी पर मां कात्यायनी की पूजा के साथ रात्रि जागरण और जप से साधक को सभी प्रकार की सफलता हासिल होती है। इसी के चलते देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पीपल तिराहा, पानी टंकी चौराहा, काली मंदिर, ब्राह्मणीपुरा आदि स्थानों पर स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं की आरती के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर, रामजानकी मंदिर आदि देवी मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।

बाबागंज में पुरानी बाजार में भैरव बाबा मंदिर आदि स्थानों पर मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जा रहा है। नवाबगंज में उमरिया, जबदी, ढोड़ेगांव, नंदागांव आदि स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

धनुष टूटते ही सीता के हो गए श्रीराम

बहराइच। शहर और ग्रामीण अंचलों में रामलीला मंचन की धूम है। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में झिंगहा घाट स्थित रामलीला मैदान में सूर्पणखा लीला का मंचन कलाकारों ने किया। लक्ष्मण के नाक कान काटते ही सूर्पणखा विलाप कर उठी। इस मौके पर खरदूषण वध का मंचन भी दर्शकों ने सराहा।

उधर, रिसिया में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव में रामलीला पार्टी के कलाकारों ने मनमोहक अंदाज में लीला का मंचन किया। कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। महसी के जैतापुर में चल रहे श्री मर्यादा पुरुषोत्तम आदर्श रामलीला में कलाकारों ने धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद और रावण बाणासुर संवाद कार्यक्रम का मंचन किया।


 भगवान राम नेे जैसे ही धनुष का खंडन किया, वैसे ही लीलाबाग मैदान जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। फूलों की वर्षा हुई। माता सीता भगवान राम के गले में वरमाला डालकर उनकी अर्धांगिनी बन गईं। कलाकार शिवशंकर लाल गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, दिलेराम तिवारी, जीवन लाल शुक्ल, संजय गुप्ता, रामगोपवाल मिश्र, रोहित गुप्ता आदि द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed