फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Devotees take a dip on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने डुबकी

Tue, 12 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip on Kartik Purnima
हराइच में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मरीमाता मंदिर में पूजा करने के लिए लगी श्रद्धाल? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व जिले में मंगलवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरयू नदी में स्नान करने के लिए सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। दिनभर लोगों ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नानपारा में तीन स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान बच्चों और महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व शहरी व ग्रामीण अंचलों में उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाया गया। सरयू नदी के तट पर सुबह से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर पूजन-अर्चन कर परंपरा का निर्वहन करते हुए सरयू मैया से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर में हवन-पूजन कर लोगों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पुण्यदान करने के लिए भी लोग नदी के तट पर उमड़ते रहे। पूजन-अर्चन के बाद गोलवाघाट तट पर परंपरागत तरीके से मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने झूला व अन्य मनोरंजन के साधनों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने भी घरेलू व सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों की खरीददारी की। बच्चों ने भी नदी में स्नान किया। इस दौरान मेले में गन्ने की खूब बिक्री हुई। उधर, नानपारा के तकिया घाट, गायघाट और कागभुसुंडी आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। महिलाओं, बच्चों, बड़ों व बुजुर्गों ने नदी में स्नान कर परिवार की सुख-शांति की कामना से दान पुण्य किया। गौदान करने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे।
रिसिया में विश्रामघाट पर सरयू तट पर मेले का आयोजन हुआ। नरसिंहडीहा में पूजित सरोवर तट पर परंपरागत तरीके से मेला लगा। कैसरगंज के कटका, बिरथाना व बरुहाघाट आदि नदी के तटों पर मेले में लोग उमड़े। महसी के रामघाट कनेरा और कंजा कोनी घाट पर मेला परंपरागत तरीके से लगा। इसके साथ ही हुजूरपुर, पयागपुर, जरवलरोड, बौंडी आदि स्थानों पर भी मेले का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते दिखे।
जेबकतरों ने साफ कर दी 16 लोगों की जेब
मरीमाता मंदिर के निकट सरयू तट पर लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेबकतरों की पौबारह रही। फखरपुर निवासी रमेश, दिनेश, राजेश, निवासी सिविल लाइंस, उमाशंकर, माताप्रसाद समेत 16 लोगों की जेब पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। जेबकतरों का शिकार हुए ग्रामीण मेला परिसर में तैनात पुलिस से मदद के लिए भटकते दिखे। इसके अलावा महिलाओं के साथ मेले में अश्लीलता व छेड़छाड़ करने वाले मनचले भी सक्रिय रहे। हांलांकि किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं हुआ।

लोगों ने घाघरा में भी किया स्नान
उर्रा। मोतीपुर थाना अंतर्गत जालिमनगर स्थित घाघरा नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगा। मंगलवार सुबह तीन बजे से ही नैनिहा, झाला, हरखापुर, सेमरी, पचासा, नौबना, मझरा, मधवापुर के लोग स्नान करने के निकल पड़े। लोगों ने घाघरा में डुबकी लगाई। तट पर पूजा-अर्चना भी की। घाघरा नदी पर सुरक्षा के लिए मोतीपुर व धौरहरा कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed