{"_id":"8e5536128428c92fa1ef8a57f85466e7","slug":"devotees-gathered-in-gaji-ki-dargah-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी की खिदमत में पेश किए फल फूल और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी की खिदमत में पेश किए फल फूल और सब्जियां
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर शनिवार को मुख्य वसंत मेला पर गाजी सरकार की सदाएं गूंज उठीं।
दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व खादिमों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ परंपरा के तहत फल-फूल व सब्जियों की डालियां पेश कर समाज, देश और प्रदेश में शांति कायम रहने की दुआ मांगी।
इसके बाद दरगाह परिसर में गरीब व निराश्रितों को खिचड़ी का वितरण किया गया।
वसंत मेला में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में जायरीन गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए दरगाह पहुंचे। गाजी की इबादत का सिलसिला भोर में शुरू होकर देर रात तक चला।
परंपरा के मुताबिक शाम 4 बजे एएसपी दिनेश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय, सीओ सिटी एपी सिंह की मौजूदगी में दरगाह प्रबंध समिति के ओएसडी खुर्शीद अनवर रिजवी, दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद, बच्चे भारती, मेला इंतजामिया कमेटी के फसीहउर्रहमान, नोमान अतहर, अजमत उल्लाह, डॉ. मोहम्मद आफाक, मकसूद अहमद रायनी व दरगाह के खादिमों ने फल-फूल और सब्जियों की डालियां गाजी की मजार पर पेश-ए-खिदमत की।
विज्ञापन
आने वाले जायरीन की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। इबादत का सिलसिला समाप्त होने के बाद प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नाल दरवाजा, प्रशासनिक भवन के बरामदे, सालार बाग, पलरी बाग आदि स्थानों पर ठहरे जायरीन को परंपरा के तहत खिचड़ी का वितरण किया।
गाजी की मजार पर गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, बढ़नी, बाराबंकी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, नेपाल से भी आए जायरीन ने हाजिरी लगाई। पूरे दिन चित्तौरा झील के तट से दरगाह तक जायरीन जत्थों में पहुंचे।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि वसंत मेला का मुख्य दिन होने के चलते सवा लाख से अधिक जायरीन मौजूद रहे।
26 मई से शुरू होगा जेठ मेला
दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि परंपरा के तहत वसंत मेला में जेठ मेला की तिथि घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 26 मई से जेठ मेला की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि मुख्य जेठ मेला 29 मई को होगा। इसी दिन गाजी की बारात आएगी।