{"_id":"66de03afbd6a98f2480b0054","slug":"devotees-are-flocking-to-worship-vighnaharta-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-119742-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विघ्नहर्ता की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विघ्नहर्ता की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
Mon, 09 Sep 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में शनिवार की रात को भगवान गणेश की आरती में शामिल श्रद्धालु। -संवाद
बहराइच/रिसिया/नवाबगंज। जिले भर में धूमधाम से गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों के अलावा जगह-जगह सजे पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इन पंडालों में अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। युवा भक्ति गीतों पर थिरक रहे हैं।
शहर के मेडिकल कॉलेज के निकट, ब्राह्मणीपुरा, मोहल्ला किला, खत्रीपुरा, मां संघारणी देवी मंदिर के पास भव्य पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल में सिंहासन पर विराजमान गजानन की पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। पूरा माहौल गणेश भक्ति से सराबोर दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम गणपति बप्पा मोरया... की धूम है।
रिसिया के इंदिरा नगर हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर, सरस्वती नगर चरसिया बाबा कुट्टी, गायत्री नगर शिवमंदिर में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मुख्य यजमान सुरेश कुमार, गीता देवी, सौरभ शर्मा, राम किशुन अग्रवाल, सरोज शर्मा व शशांक यज्ञसैनी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नवाबगंज के काली मंदिर में नव युवक पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यज्ञसैनी की अगुवाई में गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है।