फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   developed work

जिले को मिली 2.40 अरब के विकास की सौगात

Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
developed work
21 बीएचआर 13 - पयागपुर ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षण करते विधायक सुभाष त्रिपाठी? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए शनिवार को 2.40 अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। इसमें 160 करोड़ की 71 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं, 76 करोड़ की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। सीएम ने भी गोरखपुर से जिले को पर्यटन परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए ‘रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म’’ संबंधी कार्यों से जन-सामान्य को अवगत कराने के उद्देश्य से 19 से 24 मार्च तक भव्यता के साथ आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिलेभर के विधानसभा क्षेत्रों में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम हुए। विधान सभा क्षेत्र स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

विधानसभावार आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका विमोचन किया गया। विधानसभा क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा पयागपुर में 2412.07 लाख की लागत की 15 व 461.08 लाख की लागत की 3 परियोजनाओं, कैसरगंज में 1971.47 लाख की लागत की 10 व 747.29 लाख की लागत की 5 परियोजनाओं, बहराइच सदर में 2627.26 लाख की लागत की 11 व 2262.83 लाख की लागत की 5 परियोजनाओं, महसी में 3852.74 लाख की लागत की 13 व 1579.83 लाख की लागत की 9 परियोजनाओं, नानपारा में 2282.47 लाख की लागत की 11 व 288.77 लाख की लागत की 3 परियोजनाओं तथा बलहा में 2903.60 लाख की लागत की 11 व 2294.67 लाख की लागत की 12 यानी 16049.61 लाख की लागत की 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और 7634.47 लाख की लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों के सतत विकास के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत 180.00 करोड़ की लागत से बहराइच के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सर्किट हाउस, गोरखपुर से शिलान्यास किया गया। इसमें 49.30 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र बहराइच में छोटी बेरिया मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य, 49.10 लाख की लागत से बलहा में गायघाट मंदिर का सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य, 49.10 लाख की लागत से नानपारा में जंगलीबाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य, 49.10 लाख की लागत से महसी में बाबा बिहारीदास धाम का सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य, 48.88 लाख की लागत से पयागपुर में भंगहा शिव मन्दिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य व 49.14 लाख की लागत से कैसरगंज में बाबा रामायण धाम का सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य भी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed