फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demonstration of Congressmen against the remarks on Colonel Sophia

Bahraich News: कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against the remarks on Colonel Sophia
बहराइच के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रशासन को सौंपकर मंत्री को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष निहत्थे लोगों को मारने वाले आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के जांबाज जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई पर पूरे देश का पक्ष-विपक्ष एक मंच पर खड़ा था, लेकिन कार्रवाई के बाद अब भाजपा ने फिर से देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रचना शुरू कर दिया है। भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह अभद्र टिप्पणी कर देश की बेटी का ही नहीं पूरे नारी समाज व भारतीय सेना का अपमान किया है। पदाधिकारियों ने मंत्री के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उनको बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता कुंवर साहब श्रीवास्तव, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमरनाथ शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी, देवेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद सलमान पप्पू, एखलाक अहमद, इंद्रकुमार यादव, नदीम अहमद, फरीद हुसैन, हीरालाल राव, मोहम्मद अल्ताफ, त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed