फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demonstration of Congress and BSP workers against Home Minister

Bahraich News: गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 25 Dec 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congress and BSP workers against Home Minister
बहराइच नगर में मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
बहराइच। संसद में गृहमंत्री की ओर से डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी से नाराज कांग्रेस व बसपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

शहर स्थित कांग्रेस भवन के सभागार में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा व शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अगुवाई में हाथों में डाॅ. आंबेडकर की फोटो लेकर विरोध मार्च निकाला। पार्टी की ओर से निकाला गया विरोध मार्च कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान यहां सभी गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार रवैया संविधान विरोधी है। एआईसीसी सदस्य मेजर राना शिवम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी की अगुवाई में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमरनाथ शुक्ला ने भी संबोधित कर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर डाॅ. राजेश तिवारी, अली अकबर पप्पू्, डाॅ. एएम सिद्दीकी, मुकुंदजी शुक्ला, हमजा शरीफ, गीता सिंह, प्राची श्रीवास्तव, कमला सोनी, इरम ठाकुर, मुस्तकीम सलमानी, विपुल मिश्रा, अनिल सिंह, शरीफ बाबू खां, फजल खां, कुवर साह श्रीवास्तव, हीरालाल राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी सौंपा ज्ञापन

बहराइच। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम की अगुवाई में मंगलवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस मौके पर सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कहा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा सहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर देश को तो शर्मसार किया ही है, देश के करोड़ों लोगों का भी अपमान किया है। गृहमंत्री का कृत्य बाबा साहेब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed