फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Deliveries in ambulance, no stretcher

एंबुलेंस में प्रसव, नहीं मिला स्ट्रेचर

Thu, 29 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के लिए गुरुवार को जिला महिला अस्पताल ले जाई गई गर्भवती ने गेट पर एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल के अंदर ले जाने लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाई। परिवारीजनों के गिड़गिड़ाने पर एंबुलेंस चालक ने स्ट्रेचर खराब हो जाने की बात कहकर मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर परिवार के सदस्यों ने जच्चा-बच्चा को गोद में उठाकर प्रसव कक्ष तक पहुंचाया। इससे क्षुब्ध परिवारीजनों ने सीएमओ से शिकायत की है। श्रावस्ती जनपद में सोनवा कटरा बहादुरगंज निवासी कल्पना देवी (20) पत्नी गोबरे को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजनों ने कल्पना को सोनवा में स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों ने कल्पना को जिला महिला अस्पताल बहराइच ले जाने की बात कही। इस पर एंबुलेंस से कल्पना को बहराइच ले जाया गया। जिला महिला अस्पताल के गेट पर पहुंचने पर कल्पना का प्रसव हो गया। उसने बेटे को जन्म दिया। इससे परिवारीजन व साथ में मौजूद आशा अनीता सकते में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चालक से एंबुलेंस में मौजूद स्ट्रेचर से जच्चा-बच्चा को प्रसव कक्ष तक पहुंचाने की बात कही। चालक ने स्ट्रेचर देने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि प्रसव के चलते स्ट्रेचर खराब हो जाएगा। पति के गिड़गिड़ाने पर भी स्ट्रेचर नहीं मिली। मजबूरन परिवारीजन प्रसूता को गोद में उठाकर प्रसव कक्ष तक ले गए।


उनके साथ में मौजूद आशा ने नवजात को संभाला। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। इस मामले में महिला के पति गोबरे ने सीएमओ से शिकायत की है। मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण लाल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed