फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Delay in treatment, woman died

इलाज में देरी से महिला की मौत

Sat, 06 Aug 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Delay in treatment, woman died
लापरवाही का आरोप - फोटो : अमर उजाला
सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते एक और प्रसूता की जान चली गई। मोतीपुर सीएचसी से रेफर होकर शनिवार दोपहर महिला अस्पताल पहुंची एक प्रसूता काफी देर तक पड़ी दर्द से कराहती रही लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे देखा तक नहीं।
विज्ञापन


पति की मिन्नतों के बाद जब डॉक्टर को समय मिला तब तक प्रसूता दम तोड़ चुकी थी। मृतका के पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। 
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र में नयापुरवा परवानी गौढ़ी गांव निवासी पंकज वर्मा की पत्नी सोनिया (22) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन उसे मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां सोनिया ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद खून बहना बंद नहीं होने सोनिया की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंकज पैसे का इंतजाम कर पत्नी को लेकर करीब साढ़े 11 बजे महिला अस्पताल बहराइच पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। पंकज स्वास्थ्य कर्मियों से मिन्नतें कर रहा था।

आधा-पौन घंटे बाद डॉ. ममता बसंत को समय मिला तो इलाज शुरू हुआ लेकिन तब तक सोनिया की सांसें थम चुकी थीं। यह देखकर पति पंकज गश खाकर गिर पड़ा। परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। पंकज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टरों व कर्मियों द्वारा इलाज में देरी करने के चलते हुई।


उधर डॉ. ममता बसंत के मुताबिक सोनिया मोतीपुर सीएचसी से रेफर हुई लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इलाज में लापरवाही या देरी का आरोप निराधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीआर सिंह के मुताबिक कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी भी नहीं हुई थी लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed