फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Death of flour mill employee, accused of murder

Bahraich News: फ्लोर मिल कर्मचारी की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 05 Aug 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Death of flour mill employee, accused of murder
चित्तौरा (बहराइच)। देहात कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह (22) की रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने फ्लोर मिल में उसे जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवपुरा निवासी पुष्पेंद्र के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र पिछले दस साल से दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र स्थित मंगलम फ्लोर मिल में काम कर रहा था। रोज की तरह वह शनिवार की रात घर से मिल पर गया था। रविवार की सुबह चार बजे मिल कर्मचारियों ने सूचना दी कि उसके पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई है उसे अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बेटे का शव मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा घर से स्वस्थ हालत में गया था और न ही उसे कोई बीमारी थी। मिल में ही उसे जहर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। यही नहीं मिल मालिकों पर दो लाख रुपये देकर मुंह बंद करवाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया मृतक दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से मां नीलम सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। दरगाह थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed