{"_id":"5e594aa18ebc3ec75811a64d","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pit-near-rail-crossing-bahraich-news-lko511133735","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल क्रॉसिंग के पास गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल क्रॉसिंग के पास गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बहराइच। मसीहाबाद गांव निवासी एक युवक नगरौैर में एक ग्रामीण के यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता था। गुरुवार देर रात उसका शव सिविल लाइन में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढे में पड़ा मिला। मौके पर ट्रैक्टर चालक व मजदूर गायब मिले। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत मसीहाबाद निवासी अमित पाल (18) पुत्र हरीराम पाल नगरौर गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करता था। वह ईंट लदवाने के साथ मिट्टी ढुलाई का काम करता था। कोतवाली में तहरीर देकर मृतक के पिता ने कहा है कि गुरुवार की रात कोतवाली देहात के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढे में अमित का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे।
मौके पर कोई भी सहयोगी मजदूर और ट्रैक्टर का चालक नहीं मौजूद था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन परिवार के लोगों ने मौत को संदिग्ध हालात में मानते हुए तहरीर दी है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।