{"_id":"67b38715c24ca4fc0600acc9","slug":"dead-body-of-youth-found-in-chc-premises-not-identified-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126869-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीएचसी परिसर में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीएचसी परिसर में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर सीएचसी परिसर में सोमवार को अज्ञात युवक का शव मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।
सीएचसी परिसर की सीढि़यों पर सोमवार को 40 वर्षीय युवक का शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनु शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। तलाशी में पुलिस को शव के पास से ऐसा कोई भी कागज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक चेकदार शर्ट और लोअर पहने हुए था। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि तीन फरवरी को एक युवक उसे अस्पताल में भर्ती कराने आया था। इसमें उसका नाम साईराम और पता पुरैना दर्ज कराया, इसके बाद छोड़कर भाग गया। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मोतीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि हुलिए के आधार पर आसपास के थाना क्षेत्रों और जिलों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास कराए जा रहे हैं।