फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of youth found hanging under suspicious circumstances, suspicion of murder

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 23 May 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging under suspicious circumstances, suspicion of murder
मृतक अब्दुल कय्यूम की फाइल फोटो।
धरसवां (बहराइच)। बिल्डिंग वेल्डिंग वर्क्स दुकान के संचालक का शव बुधवार को बहादुर चक स्थित दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से के सहारे लटकता मिला। जब सुबह परिजन दुकान पहुंचे तो उनके शव को लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने उनकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गिलौला थानाक्षेत्र के मनोहरापुर गांव निवासी अब्दुल कयूम (19) का शव कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुर चक स्थित दुकान के अंदर संदिग्ध हालत में लटका मिला। मृतक के भाई अब्दुल कलीम ने बताया कि पिछले दिनों दुकान में चोरी हो गई थी। जिसके चलते कयूम रात को दुकान में ही सोते थे। मंगलवार की रात भी घर से खाना खाकर दुकान पर बाइक लेकर सोने चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो बाइक खड़ी मिली और उनका शव फंदे से लटका मिला जबकि उनके पैर जमीन में छू रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जमीन को लेकर उनकी परिवार में रंजिश है और प्रेम-प्रसंग भी चलता था। जिसके चलते किसी ने उनके भाई की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। दुकान पर वे और दूसरा भाई अलीम बैठता था। तीन भाइयों में वे सबसे छोटे थे। मौत से पिता अब्बास अली, मां नाजना बानो सहित अन्य परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed