{"_id":"5e5bed998ebc3ef3fe622a72","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-bahraich-news-lko5114956165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में डेढ़ सप्ताह पहले घर से लापता हुए युवक का शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक सप्ताह पहले हैंगिंग से मौत का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी गणेश (18) पुत्र लच्छीराम 20 फरवरी को घर से निकला, लेकिन वह वापस नहीं आया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार देर शाम शौच को जा रहे ग्रामीणों को खेत से बदबू आई। इस पर गन्ने के खेत में जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो बबूल के पेड़ पर युवक का शव लटका दिखाई पड़ा।
इस पर ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में यह भी बात स्पष्ट है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। पुलिस परिवारीजनों से बातचीत कर हर पहलू पर जांच कर रही है।