फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dead body found in bushes

झाड़ियों में मिला ग्रामीण का शव

Fri, 14 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 14 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
dead body found in bushes
ग्रामीण के बिलखते परिवारीन - फोटो : अमर उजाला
भवानीपुर गांव निवासी एक ग्रामीण को गुरुवार देर शाम गेरुआ नदी के किनारे घड़ियाल हमला कर नदी के अंदर खींच ले गया। सुबह खोजबीन के बाद घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर ग्रामीण का शव झाड़ियों में फंसा मिला। उसका एक हाथ व शरीर के कुछ हिस्से को घड़ियाल ने निवाला बना लिया। 
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी सीताराम (35) पुत्र रूपलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार देर शाम वह आंबा बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां से लौटते समय वह नित्यक्रिया के लिए गेरुआ नदी के तट पर पहुंच गया। इसी समय घड़ियाल हमला कर उसे नदी में खींच ले गया था। आसपास के लोगों ने घड़ियाल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


घटना के बाद से ग्रामीण और वनकर्मी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीताराम का शव घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी दबीर हसन और सुजौली थानाध्यक्ष अशरफ परवेज भी मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उधर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी ने सीताराम की पत्नी गीता को अहेतुक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की तात्कालिक मदद मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे की कार्रवाई होगी।


डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने बताया कि घड़ियाल और मगरमच्छ शिकार करने के बाद शव का कुछ हिस्सा खाते हैं। इसके बाद उसे झाड़ियों में फंसा देते हैं। दो-तीन दिन के अंतराल पर उसे निवाला बनाते रहते हैं। उसी के चलते घटनास्थल से कुछ दूरी पर सीताराम का शव फंसा मिला। शरीर के एक हाथ और कुछ हिस्से को निवाला भी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed