फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead bodies of three cows found being dumped in the canal, CVS investigated

Bahraich News: नहर में उतराते मिले तीन गोवंशों के शव, सीवीओं ने की जांच

Tue, 21 May 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of three cows found being dumped in the canal, CVS investigated
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर विकासखंड से गुजरी इंदिरा नहर में खैरा बाजार के पास मंगलवार को तीन गोवंशों के शव उतराते मिले। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने टीम के साथ मौके पर जांच की और शवों को नहर से बाहर निकवाकर दफनवाया। ग्रामीण पूर्व में कुछ शव और मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

खैरा बाजार से इमामगंज शाखा की इंदिरा नहर गुजरी है। इसमें बीते दिनों फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। मंगलवा को गोवंशों के शव मिलने पर ग्रामीण व पशुपालक संक्रामक बीमारी फैलने को लेकर आशंकित दिखे। यही नहीं ग्रामीण नहर का पानी पीने वाले अन्य मवेशियों के भी बीमारी से ग्रस्त होने को लेकर चिंतित हैं। नहर विभाग के सहायता अभियंता हिमगिरि यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि नहर में गोवंशों के शव कहां से आए हैं।
विज्ञापन


शवों को करवाया गया दफन
सूचना मिलने पर टीम के साथ तत्काल मौके पर जांच पड़ताल की गई। जांच में नहर में मृत गोवंशों के शवों को फेंकने व नहर में पानी छोड़े जाने पर उनके इकट्ठा होने का मामला सामने आया है। शवों को दफन करवा दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों को नहर में शव न फेंकने के लिए जागरूक किया गया है। -डॉ. आरके उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed