{"_id":"590f5f054f1c1b47548510ce","slug":"dcm-crushed-two-people-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने दो लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने दो लोगों को रौंदा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 07 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर चिलवरिया क्षेत्र में रविवार को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि हादसे के शिकार गोंडा जनपद के रहने वाले दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पूरे देवीपुरवा गांव निवासी बुद्वू (50) पुत्र रामबख्श की बेटी की ससुराल बहराइच के जौहरा गांव में है। रविवार को वह अपने रिश्तेदार परसपुर थाना क्षेत्र के चंदापुरवा बिटौरा गांव निवासी लल्ला (25) पुत्र अमरनाथ के साथ बेटी की ससुराल के लिए बाइक से निकला था।
करीब 12 बजे जब यह दोनों बाइक सवार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के चिलवरिया इलाके में बाबा चौराहे के समीप पहुंचे, तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
देहात कोतवाली की पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आरके बंसत ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
आनन-फानन में परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, देवीपुरवा निवासी बुद्धू की नातिन का गौना होना था। गौने के लिए बहराइच के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत जौहरा गांव में पूरी तैयारियां की गई थीं। बुद्धू भी नातिन को विदा करने के लिए पहुंच रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।