{"_id":"574f1cd04f1c1b1f5c108ead","slug":"dc-manrega-scold-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान रोकने पर बीडीओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान रोकने पर बीडीओ को फटकार
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करते फरियादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का सात माह से मानदेय भुगतान नहीं किए जाने पर उपायुक्त मनरेगा ने बीडीओ पयागपुर को कड़ी फटकार लगाई है। एक सप्ताह में भुगतान कराने के आश्वासन के बाद रोजगार सेवक ने आत्मदाह के निर्णय को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा विकासखंड पयागपुर के ग्राम पहड़वा में रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं। उनको लगभग सात माह से मानदेय नहीं दिया गया था। बीमारी के कारण उनको इलाज कराने में भी समस्या हो रही थी। मानदेय भुगतान नहीं होने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद बुधवार को उपायुक्त मनरेगा वीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को बुलाया था। डीसी ने खंड विकास अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के निर्देश दिए। एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन