प्रसव कक्ष में अंधेरा मिलने पर फटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और बाल स्वास्थ्य की केंद्रीय टीम ने बुधवार को कैसरगंज, तेजवापुर व महसी सीएचसी का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की पड़ताल की। इस दौरान कैसरगंज सीएचसी के प्रसव कक्ष में अंधेरा मिला।
टीम ने जनरेटर की व्यवस्था होने के बाद भी उसके संचालन न होने पर फटकार लगाई। टीम ने निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट शासन व सीएमओ को भेजने की बात कही है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार के जॉइंट कमिश्नर डॉ. अजय खेड़ा की अगुवाई में केंद्रीय व राज्य सरकार की टीम ने कैसरगंज सीएचसी का निरीक्षण किया।
यहां टीम ने वार्ड, टीककरण कक्ष, ऑपरेशन थिएटर व प्रसव कक्ष आदि की पड़ताल की। टीम को प्रसव कक्ष में अंधेरा मिला। ऑपरेशन कक्ष में भी व्यवस्थाएं बेपटरी मिलीं। इस पर डॉ. अजय खेड़ा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जनरेटर चलाए जाने का निर्देश दिया।
कहा कि प्रसव कक्ष में 24 घंटे प्रकाश की व्यवस्था रहे अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व टीम ने तेजवापुर व महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी टीम ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बाल स्वास्थ्य आदि का निरीक्षण किया।