{"_id":"5d8f9a0f8ebc3e0169688425","slug":"dandiya-dance-attracted-in-procession-bahraich-news-lko484081764","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में डांडिया नृत्य ने किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में डांडिया नृत्य ने किया आकर्षित
विज्ञापन
बहराइच शहर में अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा में मंचन करते कलाकार।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर अग्रवाल समाज की ओर से शनिवार की देर शाम शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार को अग्रसेन जयंती पर सुबह साइकिल रेस होगी। इसके बाद विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह होगा।
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार की देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के आवास से शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में लखनऊ से आई डांडिया टीम के नृत्य ने लोगों को काफी आकर्षित किया। इसके साथ ही समाज के 18 गोत्र के प्रतीक के रूप में बच्चे घोड़ों पर सवार होकर शोभायात्रा में चल रहे थे।
अग्रवाल सभा नवयुवक संघ के संयोजन में यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचकर समाप्त हुई। मीडिया प्रभारी संदीप मित्तल व कृष्ण गोपाल तायल ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर रविवार की सुबह साइकिल रेस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसके बाद विचार गोष्ठी व छात्र सम्मान समारोह भी होगा। यात्रा के दौरान विनोद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश गोयल, दिनेश, बृजेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, नकिुंज केडिया, शीतल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।