फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dabangs attack victims sitting on a farm

खेत में धरने पर बैठे पीड़ितों पर दबंगों का हमला

Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dabangs attack victims sitting on a farm
मोतीपुर (बहराइच)। करमोहना गांव निवासी एक महिला की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसके विरोध में महिला खेत में लगातार परिवारीजनों के साथ धरने पर बैठी थी। अनशन के 21वें दिन राजस्वकर्मी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर दो हफ्ते में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर महिला ने अनशन समाप्त कर दिया। लेकिन महिला को अभी तक न्याय नहीं मिला। इस पर सब फिर धरने पर बैठ गए। इससे नाराज दबंगों ने हमला कर दिया। इससे महिला व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत करमोहना गांव निवासी इंद्रावती पत्नी संवरू की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। महिला पांच वर्ष से न्याय के लिए अधिकारियों के यहां गुहार लगा रही है। लेकिन महिला को पुलिस और प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिला। इस पर महिला परिवार के साथ गांव में ही खेत पर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

धरने के 21वें दिन राजस्व अधिकारी व सीओ मौके पर पहुंचे। दो हफ्ते में उचित न्याय दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। लेकिन दो हफ्ते बीतने के बाद भी न तो न्याय मिला और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। इस पर महिला ग्राम पंचायत के परसोहना में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। इससे नाराज दबंग रग्घू, शिवचरन, खेलावन ने सोमवार को धरने पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इससे महिला व पति घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी मोतीपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed