फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   customers commotion in the bank, aged broken leg

बैंक में ग्राहकों ने किया हंगामा, वृद्ध का पैर टूटा

Tue, 24 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
customers commotion in the bank, aged broken leg
बैंक में घायल हुअा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में अभी भी भीड़ खत्म नहीं हो रही है। लेनदेन के लिए सुबह से ही लोग लाइनों में लग जाते हैं। मंगलवार को सुबह फखरपुर और बेड़नापुर में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों की लाइन लगी हुई थी, लेकिन लेनदेन काफी धीमी गति से हो रहा था। इस पर लाइन में लगे लोग हंगामा करने लगे, जिससे धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थित बन गई। इसी बीच फखरपुर में लाइन में लगा एक वृद्ध गिरकर जख्मी हो गया। उसका पैर भी टूट गया। वहीं, बेड़नापुर में बैंक में लाइन में लगी महिला बेहोश हुई। वहीं, घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के मूसेपटरटी गांव निवासी एजाज अहमद (65) पुत्र रईश को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। घरेलू खर्च व इलाज के लिए एजाज फखरपुर में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने सुबह पहुंचे। सुबह साढ़े सात बजे से वह लाइन में लगे थे। नौ बजे बैंक खुला, लेकिन लेनदेन की गति काफी धीमी थी।
विज्ञापन


इसको लेकर लाइन में खड़े लोग शोर मचाने लगे। इसी बीच पीछे खड़े ग्राहकों ने धक्का दे दिया तो लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। वृद्ध एजाज के ऊपर भी कई लोग गिर पड़े, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। वहीं सिर भी फट गया। इस बीच लाइन में लगे लोगों में हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। जख्मी एजाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी सायरा ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के बेड़नापुर में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भी काफी देर से लाइन में खड़ी महिला बेड़नापुर निवासी कलावती गश खाकर गिर गई।


परिवारीजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। एक घंटे बाद महिला को होश आया। यहां भी लेनदेन की गति धीमी होने से अफरा-तफरी की स्थिति रही। लीड बैंक प्रबंधक श्रवण कुमार ने कहा कि बैंकों में कैश पर्याप्त मात्रा में है। स्टाफ की कमी जरूर है, लेकिन काम प्रभावित नहीं है। लेनदेन धीमी रफ्तार से होने के मामले में जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed