फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowd surges at medical college; 1,810 patients arrive.

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़, पहुंचे 1810 मरीज

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd surges at medical college; 1,810 patients arrive.
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। 
बहराइच। लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में देखने को मिला, जहां सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर 12:30 बजे तक ओपीडी में 1810 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि शाम तक यह संख्या और बढ़ गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक बुखार, सर्दी-जुकाम, शरीर में जकड़न, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सांस संबंधी रोग और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के कक्ष मरीजों से भरे रहे और बाहर भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में भी सुबह से जांच कराने वालों की भीड़ लगी रही। खून, यूरिन और अन्य जरूरी जांच के लिए मरीजों को लाइन में इंतजार करना पड़ा। महिला विंग में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि बाल रोग विभाग में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मरीज बढ़े हैं। सभी मरीजों का समय पर उपचार कर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक इलाज शुरू कराया गया है। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।

मरीज बोले...

रिसिया निवासी रामकुमार वर्मा ने बताया कि तीन दिन से तेज बुखार, शरीर दर्द और सर्दी-जुकाम की समस्या है। सुबह सात बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन मरीजों की भीड़ इतनी अधिक थी कि डॉक्टर को दिखाने में काफी समय लग गया। जांच कराने के लिए भी लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा।दरगाह निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके छह वर्षीय बेटे को उल्टी-दस्त और बुखार होने पर मेडिकल कॉलेज लाई हैं। बाल रोग विभाग में काफी भीड़ थी, फिर भी डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी। उनका कहना है कि मौसम बदलने के बाद आसपास कई बच्चे इसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed