{"_id":"61c6039f34d63f64d3660528","slug":"crowd-reached-more-than-expected-heard-cm-s-speech-by-climbing-trees-bahraich-news-lko6104914126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद से अधिक पहुंची भीड़, पेड़ों चढ़कर सुना सीएम का भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद से अधिक पहुंची भीड़, पेड़ों चढ़कर सुना सीएम का भाषण
विज्ञापन

बहराइच। महसी विधानसभा क्षेत्र के रमपुरवा बाग में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इतनी भीड़ हो गई कि मैदान में तिल रखने की जगह नहीं बची। हाईवे और रास्ते तक भीड़ से भर गए। दोनो तरफ जबरदस्त जाम लग गया। प्रतीत हो रहा था कि महसी की जनता इसी मैदान में समा गई है। भीड़ को देखकर मंचासीन नेता भी गदगद दिख रहे थे। जनसभा खत्म होने के बाद लोग सिर्फ भीड़ की चर्चा करते दिखे।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले शुरू की थी। लेकिन इतनी भीड़ आने का अंदाजा अफसरों को भी नहीं था। बताया जा रहा है कि यह भीड़ महसी क्षेत्र की थी। मैदान भरा, सड़क भर गई तो कुछ लोग पेड़ों पर चढ़कर मुख्यमंत्री का भाषण सुनते रहे। हालांकि भीड़ बहुत अनुशासित दिखी। कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई। संख्या देखकर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी महसी विधायक की सराहना की। भीड़ को नियंत्रित करने की लिए पूरा प्रशासनिक और पुलिस का अमला सक्रिय रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैदान और सड़क खाली होने में दो घंटे लगे। जाम हटवाने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अफसर तैनात रहे। (संवाद)