फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crops grown in 110 bigha fields drowned due to minor cutting

Bahraich News: माइनर कटने से 110 बीघा खेत में लगी फसल डूबी

Sat, 20 Dec 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crops grown in 110 bigha fields drowned due to minor cutting
बौंडी क्षेत्र में माइनर कटने से राजा रेहुआ व चुनहा-हनुमानदास पुरवा में भरा पानी। - ग्रामीण
बौंडी। इमामगंज शाखा की सरयू नहर खंड प्रथम की माइनर बृहस्पतिवार रात अचानक कट गई, इससे तीन गांवों के दर्जनों किसानों के खेत जलमग्न हो गए। माइनर कटने से करीब 110 बीघा से अधिक खेतों में पानी भर गया है। पानी भरने से गेहूं, सरसों, गन्ना और अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


सरयू नहर की इमामगंज शाखा की माइनर के कटने से राजा रेहुआ, चुनहा और हनुमानदास पुरवा गांवों के किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए हैं। किसान रमादेवी, देश राज, दिलेराम, राम सुहावन, लल्लू, भगतराम, बाबू, जमुना, परमात्मा, राम सुरेश, पुल्लू और इंद्राज आदि ने बताया कि फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है।
विज्ञापन


धूप भी नहीं निकल रही, ऐसे में फसलों के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसान खेतों में भारी नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नहर की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं किसान प्रशासन से शीघ्र मदद और प्रभावित फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed