फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crops drowned due to cut in canal

100 एकड़ फसल डूबी

Thu, 30 Jul 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 30 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। सरयू नहर खंड एक की इमामगंज शाखा नहर खम्हरिया हरदो पट्टी बुधवार देर शाम टेपरा गांव के पास कट गई। रात में जब गांव में पानी भरने पर गांव वालों को इसकी भनक लगी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने विभाग को सूचना दी लेकिन जेई गुरुवार शाम मौके पर पहुंचे। लेकिन, बचाव कार्य नहीं शुरू किया गया, जिसके चलते क्षेत्र की सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी में डूबी धान और गन्ने की फसल के सड़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सरयू नहर खंड एक की इमामगंज शाखा महसी तहसील अंतर्गत खम्हरिया हरदो पट्टी के टेपरा गांव से होकर गुजरती है। नहर में बुधवार को काफी पानी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरी कमजोर होने के कारण टेपरा गांव के पास नहर कट गई। रात में जब खेत जलमग्न होने लगे, तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई।

इस पर ग्राम प्रधान विनय पांडेय व अन्य ग्रामीणों ने तत्काल सरयू नहर खंड के कार्यालय को फोन कर घटना की जानकारी दी लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

इसका नतीजा यह हुआ कि पूरी रात नहर का पानी खेतों में निकलता रहा। सुबह लगभग 100 एकड़ धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।

सभी ने बहोरिकापुर बैराज पर पहुंचकर चौकीदार से शिकायत दर्ज कराई। चौकीदार ने जब कार्यालय पर सूचना दी तो गुरुवार शाम पांच बजे के आसपास सहायक अभियंता सरोज कुमार चार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन बचाव कार्य नहीं शुरू किया गया।

नहर कटने के चलते खम्हरिया, हरदो पट्टी और टेपरा निवासी छल्लू, तीरथ, बाबूराम, लल्लू, अमृतलाल, माधवराम, कल्लूप्रसाद, राजितराम, राजेंद्र, दिनकर, बड़कऊ समेत 40 से अधिक ग्रामीण की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।


जेई ने इतना जरूर कहा है कि नहर में पानी का बहाव रोकवाया जा रहा है। सुबह तक कटी नहर को दुरुस्त करवाया जाएगा लेकिन ग्रामीणों को मुआवजा देने के मामले में वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed