{"_id":"6ade556f4209f57e2b0d6011","slug":"crocodile-found-in-pond-in-tajpur-village-panic-ensues-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159210-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ताजपुर गांव के तालाब में मिला मगरमच्छ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ताजपुर गांव के तालाब में मिला मगरमच्छ, दहशत
Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम ताजपुर में निकले मगरमच्छ का रेस्क्यू करते वनकर्मी। - स्रोत : विभाग
शिवपुर। नानपारा रेंज के बलहा ब्लॉक स्थित ताजपुर गांव में रविवार सुबह आबादी के बीच तालाब में मगरमच्छ मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे गायघाट स्थित सरयू नदी में छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे नहर के रास्ते एक विशाल मगरमच्छ गांव के आबादी क्षेत्र में स्थित तालाब में पहुंच गया। उसे देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरयू नदी में छोड़ दिया।