{"_id":"64aae9076d3ea8e6ff0e1268","slug":"crocodile-chewed-teenagers-hand-while-taking-bath-in-pond-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-71-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में नहाते समय किशोर का हाथ चबा गया मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में नहाते समय किशोर का हाथ चबा गया मगरमच्छ
Sun, 09 Jul 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। सेमरी मलमला में रविवार को दोपहर तालाब में नहा रहे एक किशोर का हाथ मगरमच्छ चबा गया। हमला होते ही साथ में नहा रहे अन्य लड़के शोर मचाते हुए भाग गए। कड़ा संघर्ष कर किसी प्रकार मगरमच्छ से उसने अपनी जान बचाई। उससे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मुर्तिहा रेंज के ग्राम पंचायत सेमरी मलमला में मंदिर के पास शनिवार को तालाब में कुछ लड़के नहा रहे थे। तभी दोपहर लगभग 12 बजे गांव के ही रामनिवासी (15) पुत्र संतराम पर मगरमच्छ ने हमला दिया। उसका बायां हाथ मगरमच्छ के जबड़े में आ गया और कलाई से आगे का हाथ चबा गया। घायल का शोर सुनकर साथ में नहा रहे लड़के चिल्लाते हुए गांव की तरफ भाग गए। इस बीच रामनिवासी किसी तरह जान बचाकर तालाब के बाहर निकला।
थोड़ी ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान मनोज गोंड ने एंबुलेंस बुलाकर परिवारीजनों के साथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया। प्रधान ने बताया कि परिवारीजनों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बकाया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी ली जा रही है।