फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile came on the road

सड़क पर आया मगरमच्छ

Wed, 06 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Crocodile came on the road
बहराइच। बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर हंसुलिया पुल के पास बुधवार दोपहर सड़क पर एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। वह सड़क पर धूप सेंकने लगा। मगरमच्छ देखकर राहगीरों का आवागमन थम गया। मोतीपुर रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई तो वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे कतर्नियाघाट के जहदी तालाब में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर सरयू नदी पर हंसुलिया पुल है। सरयू नदी से बुधवार दोपहर में एक विशालकाय मगरमच्छ निकलकर सड़क पर आ गया। मगरमच्छ सड़क पर धूप सेंकने लगा तो राहगीरों का आवागमन थम गया। मोतीपुर रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि वन दरोगा टीपीएन सिंह व राजाराम वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने जाल लगाकर कड़ी मशक्कत से मगरमच्छ को काबू में किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ को कतर्नियाघाट के जहदी तालाब में छोड़ दिया गया है। जिससे वह पुन: आबादी क्षेत्र की ओर न आ सके। विशालकाय मगरमच्छ को सड़क पर देखकर लोगों मेें काफी दहशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed