फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crisis of petroleum products in nepal

मधेसी आंदोलन ने रोक दिए ट्रकों के पहिये

Sat, 03 Oct 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 03 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल का मधेेसी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कमी को देखते हुए नेपाल-भारत सद्भावना मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने एसएसबी अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


वाहनों को नेपाल भेजे जाने का अनुरोध किया गया। उधर, मधेशी सीमा पर सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी एकत्र हैं। सभी ने मांगे पूरी नहीं होने तक वाहनों को भेजे जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे सीमा पर हालात काफी नाजुक बने हुए हैं।
विज्ञापन


नेपाल-भारत मैत्री संघ ने शनिवार को एसएसबी सी कंपनी के डिप्टी कमांडेंट जयप्रकाश से मुलाकात की। इसमें संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष रुद्र सुबेदी, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कपिल अधिकारी आदि शामिल रहे। सभी ने वाहनों को नेपाल भेजे जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी ने वाहनों की नेपाल में सुरक्षा प्रदान नहीं किए जाने तक किसी भी वाहन को भेजने में असमर्थता जताई है। उधर संयुक्त थरुहट मधेश संघर्ष समिति के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र की अगुवाई में सैकड़ों मधेसियों ने सीमा पर प्रदर्शन किया।


सभी का कहना है कि पहले मांग पूरी की जाए, इसके बाद ही वाहनों को नेपाल में प्रवेश दिया जाएगा। नेपाल के पूर्व सांसद बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नेपाल की सरकार ने मधेसियों के साथ पक्षपात किया है। इसे  कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed