{"_id":"fd0aa7d96a223b602d03e321c850f4d9","slug":"young-man-and-a-lady-died-of-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी में उतरे करंट से युवक की मौत, कटिया लगाने में महिला मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटी में उतरे करंट से युवक की मौत, कटिया लगाने में महिला मरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर रोड पर लगे एक ट्रांसफार्मर पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे पास की गुमटी में करंट उतर गया, जिससे वहां बैठे एक युवक की मौत हो गई। उधर, अलीनगर खुर्द गांव में कटिया कनेक्शन जोड़ रही महिला की भी करंट लगने से मौत हो गई।
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सरयू इमामगंज शाखा नहर के पास स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर के निकट ही एक गुमटी रखी हुई थी, जहां नानपारा के कुर्मिनपुरवा गांव निवासी गोपाल (25) पुत्र अमिरका बैठा था।
गुमटी में करंट आने से वह मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। सूचना मिलने पर नानपारा उपकेंद्र ने शट डाउन लिया लेकिन तब तक गोपाल ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में नानपारा के उप विद्युत खंड अधिकारी अताउलला जफर ने बताया कि युवक के मौत की सूचना मिली है।
उधर, खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलीनगर खुर्द निवासी बुन्नी (22) पत्नी शहजाद घर की छत से बुधवार सुबह खड़ी होकर कटिया लगाने के लिए हाईटेंशन तार पर डंडा मार रही थी। अचानक करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसने दम तोड़ दिया।