फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   worker terminated for making fake signature of DM

डीएम का फर्जी साइन करने वाला कर्मी बर्खास्त

Tue, 03 Nov 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 03 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दो साल पहले राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण में कमियां मिलने पर एक कर्मचारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी।
विज्ञापन


प्रतिकूल प्रविष्टि को निरस्त करने के लिए कर्मचारी ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद को पत्र भेज दिया।

जांच में उस समय तैनात डीएम ने हस्ताक्षर के फर्जी होने की पुष्टि की। डीएम अभय ने कर्मचारी की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया है।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने 15 दिसंबर 2012 को राजस्व अभिलेखागार बहराइच का निरीक्षण किया था। यहां पर मिली खामियों के बाद एपीआरके गंगा प्रसाद पांडेय को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि से दंडित किया गया था।

प्रतिकूल प्रविष्टि हो निरस्त करने के लिए कर्मचारी ने कार्यालय के रजिस्टर में खेल खेला था। उसने रजिस्टर के अंकित पत्र संख्या 13722 पर बीस दिसंबर 2014 को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


इसमें तत्कालीन डीएम सत्येंद्र सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र भेजकर प्रतिकूल प्रविष्टि को निरस्त करने का अनुरोध किया गया था। इस पर डीएम अभय ने मामले की जांच कराते हुए तत्कालीन डीएम सत्येंद्र सिंह से हस्ताक्षर की पुष्टि कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सत्येंद्र सिंह ने फर्जी हस्ताक्षर होने का दावा किया। इसके बाद डीएम अभय ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम अभय ने कर्मचारी गंगा प्रसाद को बर्खास्त करने का आदेश 28 अक्तूबर को जारी कर दिया है।

इसका पत्र उन्होंने मंगलवार को सूचना कार्यालय के माध्यम से जारी करते हुए कहा है कि किसी भी कर्मचारी को दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed