फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women raped, villagers caught three accused

महिला से गैंगरेप, ग्रामीणों ने दबोचे तीन आरोपी

Thu, 01 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पति के घर से भगाई गई मां-बेटी को गांव का एक युवक उसके मायके बिहार पहुंचाने का झांसा देकर पयागपुर ले गया। वहां मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर मां के साथ गैंगरेप किया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने मौके पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता के पति को बुलाया है। घटना के दौरान चाकू की चोट लगने से महिला घायल भी हो गई। 
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का विवाह दो वर्ष बिहार के छपरा जिले की युवती के साथ हुआ था। साल भर पूर्व युवती ने ससुराल में बेटी को जन्म दिया। उसके बाद पति नाखुश रहता था। बुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो हुई। इस पर पति ने पत्नी की पिटाई कर मासूम बेटी के साथ उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन


महिला बुधवार शाम मायके जाने के लिए मरौचा बस अड्डे पर पहुंची। वहां मिले गांव के रवींद्र नामक युवक ने महिला को उसके मायके बिहार पहुंचाने की बात कही। रात में पयागपुर में रिश्तेदारी के यहां चलकर रुकने कहा। महिला बेटी को लेकर युवक के साथ उसकी रिश्तेदारी में पयागपुर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह महिला ने बिहार चलने की बात कही तो रवींद्र ने शाम का बहाना किया। गुरुवार शाम रवींद्र बाइक से महिला को बघेल झील तट पर झांड़ियों के पास ले गया जहां दो अन्य युवक भी आ धमके। तीनों ने वहां मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर महिलाओं को धमकाया।

विरोध करने पर महिला को घायल कर दिया। आरोप है कि महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। कुछ दूर मौजूद दूसरे लड़कों ने घटना देखी तो गांव के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों में रवींद्र के साथियों की पहचान राजेंद्र और रंगीले के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महिला के पति को बुलवाया गया है। उसके आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। महिला और उसकी बेटी को सीएचसी मेें भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed