{"_id":"570be5c64f1c1b2c474a6b2c","slug":"women-looted-after-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप कर लूटे गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप कर लूटे गहने
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
बीमार बेटी को देखने पंजाब से दो छोटी बच्चियों संग आई एक महिला से शनिवार देर रात दो युवकों ने चाकू के बल पर गैंगरेप किया और उसके गहने लूटकर भाग गए। ट्रेन लेट होने पर रात में शहर पहुंची ये महिला आॅटो करके गांव जा रही थी। तभी आॅटो में सवार चालक के दो साथियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हरदी थाना क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला का पति पंजाब में नौकरी करता है।
महिला भी पति के साथ पंजाब में रहती है। उसकी बड़ी बेटी का साल भर पूर्व विवाह हुआ था, जो कि कुछ दिनों से बीमार है। पति को नौकरी से छुट्टी नहीं मिलने पर महिला अपनी दो छोटी बेटियों के साथ बड़ी बेटी को देखने बहराइच आ गई। महिला का कहना है कि वह शुक्रवार को पंजाब से चली थी। ट्रेन लेट होने के चलते शनिवार रात 9:30 बजे वह बहराइच पहुंची।
विज्ञापन
रात 10 बजे महिला घर जाने के लिए महसी बस स्टैंड पहुंची। जहां पता चला कि रात में अब कोई बस नहीं है। इस पर महिला ने स्टैंड के पास खड़े एक आॅटो चालक से बात की। उसने महिला को सकुशल घर पहुंचाने की बात कही। आॅटो में पहले से दो और युवक सवार थे। महिला का कहना है कि चालक आधे घंटे तक आॅटो शहर में घुमाता रहा। विरोध करने पर कहा कि तेल भरवाना है।
फिर रात 11 बजे के आसपास वह लखनऊ रोड से घर के लिए रवाना हुआ। मगर सरयू नदी का गोलवाघाट पार करने के बाद सुनसान स्थान पर उसने आॅटो रोक लिया। आॅटो में सवार चालक के दो साथियों ने चाकू के बल पर महिला के साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर हत्या कर शव फेंकने और बच्चों को बेचने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला के गहने भी लूट लिए।
घटना से महिला व उसकी दोनों बच्चियां बुरी तरह से सहम गईं। इसके बाद चालक व उसके साथी वीरशाहपुर गांव के पास महिला व उसकी दोनों बच्चियों को आॅटो से उतारकर भाग गए। महिला किसी तरह बच्चियों के साथ घर पहुंची और फोन करके पति को घटना की जानकारी दी। पति के पंजाब से आने पर पीड़िता ने सोमवार को एसपी से मुलाकात करके उन्हें व्यथा सुनाई।
महिला ने बताया कि बातचीत से पता चला कि आॅटो चालक का नाम संतोष है और वह बभनी वीरशाहपुर गांव का रहने वाला है। एसपी सालिकराम वर्मा ने कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि, जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।