{"_id":"96ae664d7572054a161bde420448e577","slug":"women-commited-suicide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी और गरीबी से तंग महिला ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी और गरीबी से तंग महिला ने लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अली नगर गांव निवासी एक महिला ने बीमारी और गरीबी से तंग आकर मंगलवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अली नगर गांव निवासी गुलाम रसूल का परिवार काफी गरीब है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा होता है। कुछ दिनों से गुलाम रसूल और उनकी 55 वर्षीय पत्नी गुड़िया बीमार थे।
कई जगह इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं हुआ। पैसे के अभाव में इलाज भी नहीं हो पा रहा था। इससे तंग गुड़िया मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के बहाने खेत को गई थी। उसने अपने दुपट्टे से गांव के बाहर नफीस के खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
दोपहर में गांव के लोग जब खेत पहुंचे तो गुड़िया का लटकता शव देखकर सकते में आ गए। सूचना पाकर जरवलरोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद बेहाल गुलाम रसूल का कहना है कि परिवार काफी दिन से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। आए दिन पत्नी जान देने की बात कहती थी लेकिन उसे समझा बुझाकर शांत कर देता था। लेकिन, आखिरकार उसने हिम्मत तोड़ दी।