फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   woman,s murder for dowry

दहेज के लिए महिला की हत्या

Sat, 01 Jul 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 01 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
woman,s murder for dowry
couple murder in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
पाठकपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालियों ने पीटकर हत्या कर दी। फिर उसका शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार बाबा बिहारीदास कुट्टी गांव निवासी राजपती यादव ने अपनी बेटी आरती देवी (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी रामू के साथ किया था।
विज्ञापन


राजपती का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार रुपये, टीवी, भैंस और बाइक की डिमांड कर रहे थे। लेकिन घर की हालत ठीक न होने से दिनों बाद मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बेटी का उत्पीड़न थमा नहीं। राजपती का कहना है कि एक दिन पूर्व बेटी ने ससुराल के लोगों द्वारा अकारण मारने-पीटने व दहेज न मिलने पर जान से मारने की धमकी देने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपती का कहना है कि शनिवार को सुबह पुलिस से सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इस पर मायके के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अवधेश राय ने बताया कि ग्रामीणों ने रामू के घर में दो दिन से सन्नाटा देखा। घर का मुख्य द्वार खुला था। इस पर ग्रामीण अंदर गए तो आरती की लाश आंगन में पड़ी दिखी।


ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेने के बाद मायके को सूचना दी गई। पिता का कहना है कि बेटी की पिटाई कर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटकाया गया। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि गला दबने की पुष्टि हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति रामू के अलावा सास-ससुर को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed