{"_id":"576c08154f1c1b5055b47ddb","slug":"woman-murdered-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरजना गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की लाश ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक व भैंस की डिमांड के चलते पीटकर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से फरार ससुराल वालों को पुलिस तलाश रही है।
बौंडी थाना अंतर्गत गोड़वा गांव निवासी अमिरका प्रसाद ने अपनी बेटी रीता (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व हरदी थाना क्षेत्र के सुरजना गांव निवासी सीताराम से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले बाइक व भैंस की मांग को लेकर रीता को प्रताड़ित कर रहे थे।
अमिरका का कहना है कि उसने कई बार ससुराल वालों से बातचीत कर आर्थिक स्थिति सुधरने पर डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया मगर रीता का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इसी के चलते बुधवार रात ससुराल वालों ने रीता को पीटकर मार डाला और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश फंदे पर लटकाकर भाग गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पड़ोसियों से खबर पाकर अमिरका व परिवार के अन्य लोग सुरजना गांव पहुंचे तो रीता की लाश फंदे पर लटकी मिली। जबकि ससुराल के सभी लोग फरार थे। थाने में खबर देने पर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता अमिरका की तहरीर पर पति सीताराम, सास, जेठ नानकून, मझलकू व देवर राधेश्याम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।