{"_id":"571120244f1c1b76124a6ab8","slug":"woman-killed-in-land-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में महिला को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के दो सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूचना पाकर एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया है। हत्यारोपी घटना के बाद से फरार हैं। इस मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
हरदी थाना अंतर्गत सिसैया चूड़ामणि गांव घाघरा के कछार में स्थित है। गांव निवासी रहमत अली और इमदाद के बीच अरसे से घर से कुछ दूरी पर स्थित एक रिहायशी जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास रहमत अली की पत्नी जैनब (50) विवादित जमीन के पास कूड़ा इकट्ठा कर कंडा पाथने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
इसका इमदाद के पुत्र शौहर और गौहर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से अपशब्दों का प्रयोग हुआ। इसी समय शौहर और गौहर आग बबूला हो उठे। दोनों ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ हमला कर जैनब की लाठियों से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।
लेकिन तब तक सिर पर लाठी लगने से जैनब लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी। तभी जैनब ने दम तोड़ दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सालिकराम, सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष राजाराम दलबल के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका जैनब के पुत्र सलीम की तहरीर पर शौहर और गौहर को नामजद करते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मारपीट के दौरान लाठी लगने से जैनब की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी भाई फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही दोनों को दबोचकर जेल भेजा जाएगा।