{"_id":"57681c124f1c1bd773b47ffd","slug":"woman-cummit-suicide-after-killing-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को मार महिला ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को मार महिला ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
दुखी परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतन की बेटी को पति ने चाय पिलाई तो गुस्साई पत्नी झगड़ा करने लगी। हाथापाई की नौबत आने पर परिवारीजनों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पति काम पर चला गया तो छह माह की गर्भवती पत्नी ने कमरा बंद करके पहले अपने मासूम बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी फांसी पर झूल गई।
दोपहर बाद पति खाना खाने घर पहुंचा तो पत्नी व बेटे को फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने पति से पूछताछ करने के साथ ही ग्रामीणों के बयान दर्ज किये हैं।
नानपारा के ऐलासापुर अगैया गांव निवासी लल्लन गौतम का विवाह सात वर्ष पूर्व विनीता के साथ हुआ था। मगर प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद लल्लन अपनी बेटी मुन्नी की परवरिश कर रहा था। लल्लन की मां भी मुन्नी की देखभाल करती हैं।
विज्ञापन
इस समय मुन्नी छह वर्ष की है। तीन वर्ष पूर्व परिवारीजनों की सलाह पर लल्लन बिहार जाकर पूनम देवी को ब्याह लाया। मगर पूनम सौतेली बेटी मुन्नी से खुन्नस रखती थी। जिसके चलते पूनम के घर में आने के बाद से मुन्नी अपनी दादी के साथ रहती थी।
लल्लन के मुताबिक रविवार शाम को मुन्नी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज बुखार था। इस पर लल्लन ने दवा खिलाने के लिए चाय बनाकर बेटी को पिलाई। इससे पूनम भड़क गई और झगड़ा करने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीचबचाव कराया। पूरी रात पूनम गुमसुम रही।
लल्लन सुबह उठा तो पत्नी का मूड ठीक नहीं होने के कारण चुपचाप मनरेगा की मजदूरी करने चला गया। दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर लौटा तो पूनम का कमरा अंदर से बंद था। लल्लन ने खिड़की से भीतर झांका तो गर्भवती पूनम और दो वर्षीय पुत्र ललित का शव बड़ेर पर बंधे फांसी के फंदे पर लटका देख दंग रह गया।
लल्लन के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर सीओ अजय भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि पति व पड़ोसियों के बयान दर्ज किये हैं।
मौका मुआयना करने से पता चला कि पति के घर से जाने के बाद पूनम ने पहले ललित को फांसी के फंदे पर लटकाया। फिर खुद साड़ी से फांसी का फंदा बांधकर जान दे दी। सीओ ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।