फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   WhatsApp post creates trouble

वाट्सएप पोस्ट से हंगामा

Sun, 05 Jun 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp post creates trouble
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के एक समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार देर रात कोतवाली घेर ली। भीड़ बढ़ने और तनाव को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर शनिवार रात सोशल मीडिया (वाट्सएप) पर एक समुदाय विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसकी जानकारी पर 
विज्ञापन

जोशियापुरा के लोग नाराज हो गए। शनिवार देर रात तमाम लोग उसके विरोध में कोतवाली जा पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे।

कोतवाली घेराव और तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। अधिकारियों के हरकत में आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का लोगों को आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक मेवालाल सुमन ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने संयुक्त रूप से आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक एक बाल रोग विशेषज्ञ के यहां काम करता है। इस मामले में कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों शांत हुए। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जांच के बीच में ही दोनों पक्षों ने दोपहर बाद कोतवाली पहुंचकर सुलह कर लिया है। इससे केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed