फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wall fallen on students, one killed, two injured

छात्रा की मौत, बहन समेत दो बच्चे घायल

Wed, 27 Apr 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
wall fallen on students, one killed, two injured
जिला अस्पताल में भर्ती अशरफ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/महसी। रामगांव के ग्राम किशुनपुर मीठा गांव में बुधवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से प्राथमिक विद्यालय की दीवार ढह गई। स्कूल के बगल से गुजर रहे मदरसे की तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इनमें एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


किशुनपुर मीठा गांव स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए बुधवार सुबह गांव निवासी राबिया (10) पुत्री बरकत, अपनी बहन अशिया (8) और पड़ोसी अशरफ (14) पुत्र गब्बर के साथ जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बच्चे जब गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली स्कूल की चहरदीवारी से जा टकरायी। जबरदस्त टक्कर के कारण दीवारी ढह गई और इसकी चपेट में तीनों बच्चे आ गई।

चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और मलबा हटाकर तीनों को निकाला गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राबिया ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत छात्रा के पिता की तहरीर पर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इन दोनों के भी सिर में चोट होने के चलते हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed