फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncontrolled tractor trolley upturned, owner's death

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, मालिक की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor trolley upturned, owner's death
नानपारा-बहराइच मार्ग पर लालपुर मोड़ के पास हादसा - फोटो : अमर उजाला
नानपारा-बहराइच मार्ग पर लालपुर मोड़ के पास ईंट लेने आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर चला रहे मालिक/चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उस पर सवार मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से घायल मजदूर को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया है। वहीं मृतक के शव को नानपारा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत निधि नगर संकल्पा निवासी सुरेश कुमार (32) ने परिवार के भरण पोषण के लिए कुछ दिनों पूर्व ही ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदी थी। वह स्वयं ट्रैक्टर का संचालन करता था। शुक्रवार शाम को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ईंट लाने का आर्डर सुरेश को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते वह गांव निवासी श्रमिक जोगीराम (30) को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से मटेरा के निकट ईंट भट्ठे को रवाना हुआ। नानपारा-बहराइच मार्ग पर रात 11:30 बजे के आसपास जब वह लालपुर मोड़ पर पहुंचा। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

चालक और श्रमिक की चीख तथा दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक/मालिक सुरेश की मौत हो चुकी थी। वहीं श्रमिक जोगीराम कराह रहा था।


उसे किसी तरह ग्रामीणों ने निकालकर पुलिस को सूचना दी। रात में ही एंबुलेंस के द्वारा जोगी को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पाकर मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed