{"_id":"57d057164f1c1ba830319d21","slug":"uncle-nephew-and-carried-him-to-the-lay-state-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे को ले गए गुजरात बंधक बनाकर किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे को ले गए गुजरात बंधक बनाकर किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरवय चाचा-भतीजे को केदाइपुरवा गांव निवासी कुछ युवक पढ़ाने व कामकाज के लिए गुजरात ले गए। वहां पर युवकों ने बंधक बनाकर चाचा-भतीजे के साथ कई दिनों तक कुकर्म किया। विरोध पर उन्हें लोहे की गर्म छड़ से दागा।
किसी तरह दोनों घर लौटे और अपनी पीड़ा बयां की। मामले में परिवारीजनों ने एसपी को अवगत कराया है। एसपी ने रिसिया थाने को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रिसिया थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसका परिवार काफी गरीब है।
चार माह पूर्व कोतवाली देहात अंतर्गत केदाईपुरवा गांव निवासी परिचित मेराजू, कलामू, सलामू तथा जुम्मन ने गुजरात जाने की बात कही। यह भी कहा कि अपने बेटे व भाई को साथ में भेज दो। वहीं पर पढ़ाएंगे, हमारे काम में मदद भी करेंगे। हाथ में चार पैसे भी आएंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण का कहना है कि वह झांसे में आ गया और बेटे तथा भाई को साथ में भेज दिया। गुजरात जाने के सप्ताह भर बाद जब मेराजू को फोन कर बेटे व भाई से बात करवाने को कहा तो उसने सभी के मजे में होने की बात कही। यह भी कहा कि कुछ दिनों बाद लौट आएंगे।
ग्रामीण ने बताया कि इसके बाद बेटे व भाई से बात नहीं हो सकी। किसी तरह दोनों 15 अगस्त को गुजरात से भागकर घर पहुंचे तो बताया कि वहां पर सभी उसे बंधक बनाकर रखते थे। दिन में होटल में काम करवाते और रात में सामूहिक कुकर्म करते थे। विरोध करने पर लोहे की छड़ गर्म कर दागते थे।
दोनों किशोरों ने हाथ, पैर व पीठ पर दागे गए छड़ के निशान भी दिखाए। इससे परिवारीजन सकते में आ गए। ग्रामीण का कहना है कि उसने दूसरे दिन एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी ने इस मामले में सीओ रिसिया को जांच कर एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए।
अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर बुधवार को पुन: परिवारीजनों ने बहराइच पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने पुन: मामले में एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट तलब की है।