फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two young man died in accident

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो की मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 22 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
two young man died in accident

अंधेरा होने के कारण एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। तीसरे युवक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। बौंडी थाना अंतर्गत कौड़हा निवासी बरसाती (30) पुत्र परशुराम रविवार रात 10 बजे के आसपास पारिवारिक कार्य के लिए टिकोरामोड़ जाने को निकला।
विज्ञापन


रात अधिक होने पर बरसाती ने बौंडी शुक्ल निवासी कीर्तन (35) पुत्र नकछेद और सुनील (21) पुत्र संतोष को भी साथ में ले लिया। बाइक की हेडलाइट कुछ कमजोर थी। बाइक सवार तीनों युवक जब महसी-बहराइच मार्ग पर मानपुरवा गांव के निकट पहुंचे तो वहां पहले से एक ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण युवक ट्रक को नहीं देख पाए। तेज रफ्तार बाइक गन्ना लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे बरसाती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।

आनन फानन में जख्मी कीर्तन और सुनील को एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन कीर्तन ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि सुनील को भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक है। दुर्घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बरसाती और कीर्तन की मौत से दोनों के घरों में कोहराम मच गया है। मां-बाप पछाड़े खा-खाकर गिर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed